PM SHRI GMIC Chinyalisaur

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी। यह विद्यालय शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित है और यह उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में स्थित है। विद्यालय का भौगोलिक क्षेत्र आंशिक रूप से ग्रामीण तथा आंशिक रूप से शहरी परिवेश से जुड़ा है, जिससे यह विविध पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है।
विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा दी जाती है और यह सहशैक्षिक संस्थान है, जहाँ लड़के और लड़कियाँ समान अवसरों के साथ अध्ययन करते हैं। यहाँ शिक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों हैं, जिससे छात्रों को द्विभाषीय दक्षता प्राप्त होती है और वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनते हैं।
विद्यालय का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और मूल्यण्आधारित शिक्षा प्रदान करना है। यहाँ शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के बौद्धिक, मानसिक, नैतिक और सामाजिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकगण छात्रों को प्रेरित करते हैं कि वे आत्मनिर्भर बनें, समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनें और जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाएं।
विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएंए विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त मंच भी उपलब्ध हैं, जो छात्रों को समग्र विकास की दिशा में अग्रसर करते हैं।
विद्यालय हर मौसम में चलने योग्य सड़क से जुड़ा है, जिससे यहाँ तक पहुँचना आसान है। यहाँ का शैक्षिक सत्र अप्रैल माह से प्रारंभ होता है। वर्ष भर अनेक शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैंए जिससे छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।
पीएम श्री जीआईसी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है, जो अपने अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पित शैक्षणिक वातावरण के लिए जाना जाता है।

error: Content is protected !!
Scroll to Top